गुरकोठा में नया ब्रांच पोस्ट ऑफिस खोलने की मांग, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सौंपा ज्ञापन
गुरकोठा में नया ब्रांच पोस्ट ऑफिस खोलने की मांग, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सौंपा ज्ञापन
नेरचौक : अजय सूर्या /
बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधा को सर्वोपरि बताते हुए विधायक इंद्र सिंह गांधी ने गुरकोठा ब्रांच पोस्ट ऑफिस को लेदा स्थानांतरित किए जाने के मुद्दे को लेकर शिमला में हरजिंदर सिंह भट्टी, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एवं डायरेक्टर पोस्टल सर्विस, हिमाचल प्रदेश सर्कल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने बताया कि गुरकोठा में लगभग 50 वर्षों से संचालित ब्रांच पोस्ट ऑफिस ग्राम पंचायत कोठी सहित आसपास की कई पंचायतों के हजारों लोगों को डाक सेवाएं, बचत बैंक और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान करता रहा है। इसके स्थानांतरण से स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने विभाग से मांग की है कि गुरकोठा में तुरंत नया ब्रांच पोस्ट ऑफिस स्थापित किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को डाक सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं के लिए परेशानी न झेलनी पड़े।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा और हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर प्रयासरत हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें