इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम
इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम
मण्डी : अजय सूर्या /
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बथुआ (ऊना) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अनुपमा सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय बहल द्वारा मुख्य अतिथि प्रो. अनुपमा सिंह का स्वागत और सम्मान करके की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता तथा महिलाओं की स्थिति और भूमिका पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।
अपने संबोधन में प्रो. अनुपमा सिंह ने महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में सशक्त नारी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज की महिला घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने पेशेवर दायित्वों को भी पूरी निष्ठा और कुशलता से निभा रही है।
इस अवसर पर डॉ. जगदेव सिंह राणा, डॉ. मनदीप सिंह (प्रिंसिपल, फार्मेसी विभाग), डॉ. सुमित कुमार (डीन अकादमिक एडवाइजर), डॉ. मनीषा धीमान (फैकल्टी, रसायन विभाग), सुश्री निहारिका अग्निहोत्री (एचओडी, प्रबंधन विभाग) तथा सुश्री निशा (फैकल्टी, भौतिकी विभाग) सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रजिस्ट्रार जगदीप सिंह राणा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें