पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा की बैठक में सरकार के खिलाफ रोष

 पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा की बैठक में सरकार के खिलाफ रोष


पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा खंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष लेख राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चम्बा शहर और ग्रामीण इकाई के पेंशनरों ने भारी संख्या में भाग लिया और सरकार के प्रति अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि 70 वर्ष से कम आयु के पेंशनर, जो 2016 तक सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखा गया है। पेंशनरों को लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन की बकाया राशि अभी तक नहीं मिली है। सरकार द्वारा डी.ए. की किस्तों की अधिसूचना जारी न होने पर भी नाराजगी जताई गई। वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन भी अभी तक निर्धारित नहीं की गई है, जबकि एक साल का समय बीत चुका है। उनके मामले ए.जी. कार्यालय में लंबित पड़े हैं। चिकित्सा बिलों का भुगतान बजट की कमी के कारण विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से अटका हुआ है। बैठक में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया। साथ ही इसे जनता के हित के विरुद्ध बताते हुए तुरंत रोकने की मांग भी की। पेंशनरों ने कहा कि सरकार हर दिन जनता पर नए टैक्स लगा रही है, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। इस दौरान नगर परिषद द्वारा लगाए गए गृहकर में की गई भारी वृद्धि का भी विरोध किया गया। वक्ताओं ने मांग की है कि इसका पुन: निर्धारण किया जाए ताकि लोग समय पर भुगतान कर सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग