नाबालिक बच्ची के अपहरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

 नाबालिक बच्ची के अपहरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के जाच्छ मे स्थित एक निजी स्कूल के निकट उस समय अफरा तफरी मच गई जब वाइक पर सवार तीन युवकों में से एक युवक ने चार साल की बच्ची को जबरन उठाने का प्रयास किया लेकिन बच्ची के पिता ने तुरंत हरकत में आते हुए अपहरण के प्रयास को असफल कर दिया। इस मामले में जाच्छ निवासी सुरेश कुमार ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ज़ब वह अपनी बच्ची को स्कूल से वापिस घर ले जा रहे थे तो वाइक पर सवार तीन युवकों के एक साथी ने उनकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया जिसे उन्होंने नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने वकायदा सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने कहा कि इस मामले में तीन युवकों बलविंदर निवासी धनेटी चरूड़ियां ( नूरपुर), रोहित निवासी पंजाहड़ा ( नूरपुर) व अभिषेक निवासी गांव टिपरी डाकघर वनेट ( चुबाडी) को बीएनएस की धारा 137(2) ,62, 3(5) के तहत गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जांच थाना प्रभारी नूरपुर सुरेंद्र धीमान कर रहे हैं l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़