कोहलड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने जिला परिषद वार्ड परिवर्तन का किया विरोध

 कोहलड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने जिला परिषद वार्ड परिवर्तन का किया विरोध


​चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला चम्बा के विकास खंड चम्बा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोहलड़ी के लोगों ने अपने जिला परिषद वार्ड को बदले जाने के निर्णय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एक औपचारिक आपत्ति पत्र उपायुक्त चम्बा को सौंपकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ​ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उनके क्षेत्र को जिला परिषद वार्ड बख्तपुर से हटाकर जिला परिषद वार्ड उदयपुर में शामिल करने का विचार किया जा रहा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि​उदयपुर वार्ड भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से कोहलड़ी के निवासियों के लिए उपयुक्त नहीं है। ​कोहलड़ी पंचायत के लोग लंबे समय से बख्तपुर वार्ड से जुड़े हुए हैं और उनके हित इसी वार्ड में सुरक्षित हैं। ​वार्ड में यह बदलाव स्थानीय जनता के साथ अन्याय होगा। ​इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पंचायत के कई पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। ​ग्रामीणों ने जनहित का हवाला देते हुए उपायुक्त से अपील की है कि उनके क्षेत्र को यथावत जिला परिषद वार्ड बख्तपुर में ही रहने दिया जाए। इस मौके पर ​दुनी चंद, ​विक्की कुमार, ​पवन कुमार, ​सुनील कुमार, ​किशन चंद, अश्वनी कुमार, अनूप कुमार, सचिन कुमार और देश राज मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,