कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शुरू

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शुरू


 कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में LIC- HFL - Harday project के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन उपनिदेशक डॉ. प्रमोद Shah तथा विषय विशेषज्ञ Nidhi Rawat द्वारा चयनित बागवानों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

डॉ. Shah ने अपने संबोधन में बागवानी फसलों में मधुमक्खियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मधुमक्खी पालन से सेब सहित अन्य फलों की गुणवत्ता एवं उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होती है , सेब उत्पादन को बेहतर बनाने में मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मधुमक्खियों के संरक्षण की आवश्यकता, संरक्षण के उपाय तथा विभाग द्वारा मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने हेतु दी जा रही विभिन्न सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर LIC - HFL हृदय प्रोजेक्ट योजना के Block Cordinator श्री रोहित राठौर ने भी अ बताया कि परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक Tisa के 15 गांवों से चयनित बागवानों को विभिन्न आजीविका योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक टीसा के 15 गांवों से चयनित बागवान भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों ने मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीकों, प्रबंधन, संरक्षण तथा व्यावसायिक संभावनाओं पर विचार-विमर्श कियa इस प्रशिक्षण से क्षेत्र के बागवानों को लाभ होगा तथा मधुमक्खी पालन को नई दिशा मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर