खंड हरदासपुरा में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समितियों का सम्मान

 खंड हरदासपुरा में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समितियों का सम्मान


शिक्षा खंड हरदासपुरा की उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समितियों के लिए खंड स्तरीय सम्मान समारोह का आज जिला मुख्यालय चम्बा में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 38 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय की श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला ने पहला और राजकीय उच्च विद्यालय मानकोट ने दूसरा स्थान हासिल किया। माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककियां ने प्रथम और राजकीय माध्यम विद्यालय हरदासपुरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉक्टर कविता बिजलवान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डॉ. कविता ने बताया कि इस आयोजन का प्राथमिक लक्ष्य समुदाय को विद्यालय के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जब तक समुदाय और विद्यालय एक-दूसरे के करीब नहीं आएंगे, तब तक शिक्षा की तस्वीर बदलने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन समितियों को और अधिक उत्साहित करने का प्रयास किया गया है ताकि वे विद्यालय की हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। शिक्षा के स्तर को सुधारने में एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सहायक बनें। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर चयनित इन समितियों का अगला मूल्यांकन अब जिला स्तर पर किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा