कोटली में “नीलम को इंसाफ” की मांग को लेकर विशाल रैली, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

 कोटली में “नीलम को इंसाफ” की मांग को लेकर विशाल रैली, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


रिवालसर : अजय सूर्या /

 कोटली में आज “नीलम को इंसाफ” दिलाने की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। रैली न्यू बस स्टैंड से शुरू होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय कोटली तक पहुँची।

रैली के लिए पूर्व सूचना देने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी समय पर उपस्थित नहीं हुए, जिससे लोगों में रोष देखा गया। बाद में एसडीएम को फोन कर बुलाया गया और लगभग एक घंटे बाद उनके पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। लोगों ने मांग की कि मामले में अब तक हुई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी दी जाए और जिम्मेदार अधिकारियों को सामने आकर जवाब देना चाहिए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह रैली केवल एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि समाज में न्याय और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नीलम को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़