माकपा जिला कमेटी मंडी की बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

 माकपा जिला कमेटी मंडी की बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान


मंडी : अजय सूर्या /

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) जिला कमेटी मंडी की बैठक साथी सुरेश सवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य सचिवालय सदस्य कुशल भारद्वाज ने मसौदा प्रस्तुत किया, जबकि राज्य सचिवालय सदस्य भूपेंद्र सिंह ने देश और दुनिया की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से विचार रखे।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में अमेरिका अपनी साम्राज्यवादी नीतियों को थोपने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने वेनिजुएला की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि माकपा अमेरिका की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है।

बैठक में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिजली संशोधन अधिनियम 2025 के माध्यम से स्मार्ट मीटर नीति लागू कर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिससे लाभ बड़े कॉरपोरेट घरानों जैसे गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को मिलेगा तथा बिजली क्षेत्र का निजीकरण तेज होगा।

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि मनरेगा कानून को कमजोर करने और नए प्रावधान लाने से करोड़ों लोगों के रोजगार और जीवनयापन पर असर पड़ेगा, जिसमें महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होंगी। साथ ही, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय समझौतों के कारण किसानों और बागवानों, विशेषकर सेब उत्पादकों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई।

इसके अतिरिक्त वक्ताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (RDG) समाप्त होने से प्रदेश का वित्तीय संकट और गहरा सकता है तथा आम लोगों के जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

बैठक में इन मुद्दों पर गहन चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि मंडी जिला में 5 मार्च से माकपा द्वारा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला भर में जत्था अभियान चलाया जाएगा। 13 मार्च को राज्य स्तरीय जत्थे के साथ जिला के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके अलावा 24 मार्च को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में मंडी जिला से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बैठक में महेंद्र राणा, राजेश कुमार, सुनीता देवी, रविंद्र कुमार, ऋत्वीक, संजय कुमार, गुरदास वर्मा, दर्शना देवी, बीना वैद्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा