पुलिस ने 5.72 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी लिए हिरासत में

पुलिस ने 5.72 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी लिए हिरासत में 

 नूरपुर : विनय महाजन 

जिला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए नूरपुर की टीम ने कंडवाल क्षेत्र में एक त्वरित ऑपरेशन के तहत ड्रग तस्करी में संलिप्त दो व्यक्तियों को रंगे हाथों धर दबोचा।यह जानकारी एक प्रेस नोट मे जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए वताया कि इस मामले दो आरोपी 1 विवेक महाजन सुपुत्र तरसेम लाल, निवासी गाँव बासा, डाकघर राजा का बाग, तहसील नूरपुर जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश 2 विकास चौधरी सुपुत्र श्री सुखदेव सिंह, निवासी गाँव सिनेमा हॉल, डाकघर जसूर तहसील नूरपुर जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश को मोके गिरफ्तार किया है l  

वर्मा ने वताया कि पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5.72 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी, किया सोनेट (Kia Sonet) जिसका पंजीकरण नंबर HP-38H-9936 है, को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।यह गिरफ्तारी कंडवाल क्षेत्र (थाना नूरपुर के अंतर्गत) में की गई है। इस संदर्भ में थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस अब इस नेटवर्क के 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज' (नशा कहाँ से आया और किसे बेचा जाना था) की सघन जांच कर रही है ताकि इस अवैध व्यापार में शामिल अन्य चेहरों को बेनकाब किया जा सके।नूरपुर पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर अडिग है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा