तहसील नूरपुर ब्राह्मण सभा के चुनाव संपन्न, इंद्रपाल शर्मा पुनः बने प्रधान

 तहसील नूरपुर ब्राह्मण सभा के चुनाव संपन्न, इंद्रपाल शर्मा पुनः बने प्रधान


प्रदेश की तहसील नूरपुर ब्राह्मण सभा का चुनाव आज संपन्न हुआ नूरपुर से विनय महाजन प्रदेश की तहसील नूरपुर ब्राह्मण सभा के चुनाव आज संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया सभा चुनाव अधिकारी अधिवक्ता नरेश कुमार शर्मा के द्वारा संपन्न हुई ।चुनाव अधिकारी ने सभा के समक्ष समस्त चुनाव प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी प्रदान कीl इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से इंद्र पाल शर्मा को पुनः तहसील नूरपुर ब्राह्मण सभा का प्रधान नियुक्त कियाl सभा के माध्यम से यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के हेतु सभा की अगली बैठक में प्रधान व अन्य सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया जायेगा। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान दीपक भारद्वाज, रवींद्र कुमार शर्मा, राजिंद्र मोहन शर्मा, राजिंद्र दत्ता, मनमोहन शर्मा, अरविंद नयन शर्मा, संजय पंजोलिया, अंशुल कोरला, ईश्वर दत्त शर्मा, अशोक शर्मा 'शिब्बु', सुरेंद्र मोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा, गणेश शर्मा, सुधांशु शर्मा, अतुल शर्मा, मनोहर शर्मा, दिगंबर शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक शर्मा स्थित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस अवसर पर दिल्ली से नूरपुर पहुंचे दीपक भारद्वाज ने चुनाव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवनियुक्त अध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक भारद्वाज ने कहा कि सामाजिक संगठनों की भूमिका केवल एक वर्ग विशेष तक सीमित न होकर हर वर्ग और हर जाति के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने की होनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि ऐसे संगठन बिना किसी भेदभाव के समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए हर संभव सहयोग सुनिश्चित करें।उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक संगठनों की प्राथमिकता होनी चाहिए कि अधिक से अधिक नए एवं युवा साथियों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा जाए, ताकि उनमें समाज सेवा के प्रति रुचि विकसित हो और भविष्य में सशक्त, जागरूक समाज का निर्माण हो सके।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़