चनेड स्कूल में विज्ञान खंड का भूमि पूजन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किए कई विकास कार्यों का शुभारंभ

 चनेड स्कूल में विज्ञान खंड का भूमि पूजन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किए कई विकास कार्यों का शुभारंभ


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनेड में करीब दो करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले विज्ञान खंड परिसर की विधिवत तरीके से भूमि पूजन किया। इसके निर्माण कार्य के लिए पहले चरण में लोकनिर्माण विभाग को 50 लाख की राशि स्वीकृत कर प्रदान कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया मुकम्मल कर इसका काम आरंभ कर देगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले काफी समय से चनेड स्कूल में विज्ञान खंड परिसर की मांग चली आ रही थी। इस मांग को आज पूरा कर दिया गया है।

इसके उपरांत रोहित ठाकुर ने राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल उदयपुर में गुरुकुल आवास ऑडिटोरियम और क्रिकेट पिच का लोकार्पण भी किया। रोहित ठाकुर ने सीनियर सेकेंडरीस्कूल साच में नवनिर्मित नए कमरों का उद्घाटन भी किया। 

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया।

इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर