रिवालसर में 25 फरवरी से शुरू होगा राज्य स्तरीय छेशचू मेला, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे शुभारंभ

 रिवालसर में 25 फरवरी से शुरू होगा राज्य स्तरीय छेशचू मेला, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे शुभारंभ


रिवालसर : अजय सूर्या /

 प्रदेश के प्रसिद्ध राज्य स्तरीय छेशचू मेले का शुभारंभ 25 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे रोहित ठाकुर, माननीय शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार, के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। यह तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव 27 फरवरी तक श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक रंगों के साथ आयोजित किया जाएगा।

मेले के दूसरे दिन 26 फरवरी को आयोजित भव्य शोभायात्रा में विशाल चमबयाल, माननीय उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड, मुख्य रूप से भाग लेंगे। मेले का समापन 27 फरवरी को अपराह्न 3:00 बजे बुद्धि सिंह ठाकुर, माननीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (मिल्क फेड), के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी विशेष धूम

छेशचू मेले के अंतर्गत 24 फरवरी को महासंगम आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें काकू राम ठाकुर एवं उनकी मंडली प्रस्तुति देंगे।

25 फरवरी को ट्राइबल नाइट का आयोजन होगा, जिसमें मिसेज हिमाचल प्रथम चरण के साथ दोरजे सटाकमो, फुरबुचुकसा, अनिल सूर्यवंशी, सकितसल गारसकिट, राधिका समीक्षा नेगी, प्रभात नेगी, गयाचो चागो एवं ताशी राक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

26 फरवरी को फ्यूजन नाइट में मिसेज हिमाचल द्वितीय चरण के अतिरिक्त गौरव गोंडल, हिमाचली गायक सुनील, ऋषभ भारद्वाज एवं पायल ठाकुर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

27 फरवरी को हिमाचली नाइट में मिसेज हिमाचल तृतीय चरण के साथ ट्विंकल ठाकुर, कुलदीप कुमार, रमेश कुमार (वॉइस ऑफ हिमाचल विंटर कार्निवल) तथा हिमाचली गायक सुनील मस्ती अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इसके अतिरिक्त 25 एवं 26 फरवरी को पारंपरिक ‘छम’ (66) नृत्य का भी विशेष आयोजन किया जाएगा, जो मेले का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

छेशचू मेला धार्मिक आस्था, बौद्ध परंपरा एवं हिमाचली संस्कृति का अद्वितीय संगम है, जिसमें प्रदेश एवं देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक भाग लेते हैं। प्रशासन एवं मेला समिति ने आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,