जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के माध्यम से छापेमारी में 42.64 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की

 जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के माध्यम से छापेमारी में 42.64 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ अपने अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है । जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम और थाना डमटाल के संयुक्त दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए चिट्टा बरामद करने मे सफलता प्राप्त की हैl यह जानकारी जिला पुलिस एसपी ऑफिस नूरपुर के कार्यालय से एक प्रेस नोट के माध्यम से दी गई हैl पुलिस टीम कंडवाल, लोधवां, डमटाल और छन्नी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और संदिग्धों की निगरानी पर थी l गुप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के घर पर दबिश दी गईं l गहनता से तलाशी के दौरान पुलिस ने 42.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है । नशीली सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया हैl यह मामलाआरोपी के विरुद्ध थाना डमटाल में एन डी एन्ड पी एस एक्ट की अधिनियम धारा 21 के तहत दर्ज किया गया है । पुलिस अब इस मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहाँ से आई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था ।नूरपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन