नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद व आरोपी गिरफ्तार

  नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद व आरोपी गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर पुलिस की एक टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में चोरी हुई बाइक को बरामद करने के वाद आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता शामदीन, निवासी वार्ड नंबर 09, बोध (जसूर), ने पुलिस थाना नूरपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी 24 फ़रवरी 2026 की रात को जसूर बाजार से उनकी मोटरसाइकिल (PB07BE-8617, स्पलेंडर प्लस) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा संख्या 66/2026 धारा 303(2) बी एन एस के तहत दर्ज किया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए भलाख चौक (गंगथ) के समीप आरोपी को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित धर दबोचा। आरोपी की पहचान अभिषेक (20 वर्ष), पुत्र तरबीज सिंह, निवासी टिप्परी जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी के विरुद्ध आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम