जिस्पा में बनेगा आधुनिक आइस हॉकी रिंग – विधायक अनुराधा राणा

 जिस्पा में बनेगा आधुनिक आइस हॉकी रिंग – विधायक अनुराधा राणा


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

लाहौल माउंटेनियरिंग एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7 दिवसीय बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को केलांग में उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने की।


अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को शीतकालीन खेलों के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास का सशक्त माध्यम बताया तथा युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।


उन्होंने जानकारी दी कि स्पीति में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम स्थापित किया जाएगा, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत जिस्पा में आधुनिक आइस हॉकी रिंग के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। गवाजंग, छेलिंग, दांलग और दारचा सहित अन्य स्थानों पर भी आइस हॉकी रिंग विकसित किए जा रहे हैं।


एक सप्ताह तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में 28 स्थानीय युवाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षकों ने स्की उपकरणों के उपयोग, संतुलन तकनीक और बर्फ पर सुरक्षित अभ्यास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।


प्रशिक्षण की अगली कड़ी में गौंधला और त्रिलोकीनाथ में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, केलंग और गौंधला में आयोजित कार्यक्रम के लिए 2 लाख की राशि की घोषणा की गई। त्रिलोकीनाथ में भी जिला स्तरीय स्की प्रतियोगिता होगी वहां के लिए भी 3 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की । चयनित प्रतिभागियों के लिए जिस्पा में विशेष उन्नत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।


समारोह के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने विधायक को पारंपरिक सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईजी आईटीबीपी प्रेम सिंह ,जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर,जिला अध्यक्ष दोरजे अंगरूप,नौरबू पांस अध्यक्ष एसोसिएशन,नौरबू वकील ,टशी केसांग,दौरजे अमिताभ,दोरजे थोल्लपा, नवाग ज्ञालछन,वंज्ञाल छेलिंगपा गुरमैद ,सुशील जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर