डाइट सरू चम्बा में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 डाइट सरू चम्बा में मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

आज दिनांक 24-02-2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा के सौजन्य से डाइट सरु चम्बा में मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम में उपस्थित डॉ करण हितैषी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला चम्बा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए, राष्ट्रीय टेली-मानस (Tele-MANAS) के माध्यम से 24/7 निःशुल्क परामर्श, 'किरण' हेल्पलाइन, और जिला स्तर पर मानसिक आघात केंद्र स्थापित कर रही है। 

 मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए, भारत सरकार ने 24/7 टोल-फ्री हेल्पलाइन (1800-599-0019 / 080-4611 0007) और टेली-मानस डिजिटल सेवाएं शुरू की हैं, जो नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करती हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना तनाव प्रबंधन और आत्म-देखभाल के कौशल सिखाना साथ ही एक सहायक और गैर-जजमेंटल वातावरण बनाना जहां छात्र अपने अनुभव साझा कर सकें

डॉ करण ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति शर्म और डर को खत्म करने के लिए स्कूलों में मानसिक शिक्षा और कार्यस्थलों पर नीतियां बनाई जा रही हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, ध्यान, नियमित व्यायाम, और संतुलित आहार के साथ-साथ तनाव प्रबंधन महत्वपूर्ण है। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा, जिला चम्बा (हि. प्र.)

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच