87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत

 87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत



नायक अनिल कुमार की सेवा पहल बनी बुजुर्गों के लिए वरदान, पांच वर्षों से मंडी जिले में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की कर रहे मदद; जल्द पंचायत स्तर पर शुरू होगी सैनिक चेतना यात्रा


अजय सूर्या मंडी। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों की सहायता के लिए नायक अनिल कुमार की ओर से चलाई जा रही सेवा पहल बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में गांव किपढ़, दुद्दर निवासी 87 वर्षीय सैनिक विधवा नोरा देवी को घर पर ही वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।


गंभीर बीमारी और बढ़ती उम्र के चलते नोरा देवी के लिए बैंक जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना मुश्किल हो रहा था। उनकी परेशानी को देखते हुए नायक अनिल कुमार स्वयं उनके घर पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जीवन प्रमाण पत्र तैयार करवाया। इससे उन्हें बैंक और पेंशन कार्यालय के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिली है तथा पेंशन भुगतान निर्बाध जारी रखने में मदद मिलेगी।


नायक अनिल कुमार ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से पूरे मंडी जिले में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों को निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि बुजुर्गों और असहाय लोगों को सरकारी व बैंक संबंधी सुविधाएं घर-द्वार पर ही मिलें।


उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे मंडी जिले में पंचायत स्तर पर सैनिक चेतना यात्रा शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन सुविधाओं और विभिन्न विभागीय सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पांचवीं बार निशानदेही, फिर भी सड़क पर कब्जे का आरोप; प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भड़के ग्रामीण