नादौन में मुख्यमंत्री को अपने ही गृह क्षेत्र में झटका, कांग्रेस का काउंटडाउन शुरू : सुधीर शर्मा

 नादौन में मुख्यमंत्री को अपने ही गृह क्षेत्र में झटका, कांग्रेस का काउंटडाउन शुरू : सुधीर शर्मा


चुनाव टालने से लेकर अदालत तक जाने की रणनीति विफल, नादौन बीडीसी उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत



शिमला, 26 नवंबर। भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने नादौन बीडीसी के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हार प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का बड़ा संकेत है। लंबे समय तक चुनाव टालने के बावजूद कांग्रेस अपनी रणनीति में सफल नहीं हो पाई।


सुधीर शर्मा ने कहा कि नादौन बीडीसी उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लंबे समय तक लटकाया गया और मामले को अदालत तक ले जाया गया, लेकिन कांग्रेस को इसका कोई लाभ नहीं मिला। कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं था और आखिरकार चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत का विशेष राजनीतिक महत्व है। मुख्यमंत्री अपने ही विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जीत नहीं दिला पाए। सुधीर शर्मा ने इसे कांग्रेस के प्रति बढ़ते असंतोष का संकेत बताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।


भाजपा विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्या बल और जनमत का सम्मान सर्वोपरि होता है। चुनावी प्रक्रिया को लंबे समय तक टालने से वास्तविक राजनीतिक परिस्थितियां नहीं बदलतीं। नादौन के चुनाव परिणाम ने कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस व्यवस्था परिवर्तन का दावा करती रही है, वह अब व्यवस्था पतन में परिवर्तित होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के बजाय अपनी राजनीतिक स्थिति संभालने में जुटी हुई है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को नादौन के चुनाव परिणामों पर गंभीरता से आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व को समझना होगा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को टालकर राजनीतिक परिस्थितियों को अपने पक्ष में नहीं किया जा सकता।


सुधीर शर्मा ने नादौन बीडीसी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठनात्मक एकजुटता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके विश्वास का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस को प्रदेशभर में इसी प्रकार की राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पांचवीं बार निशानदेही, फिर भी सड़क पर कब्जे का आरोप; प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भड़के ग्रामीण