संविधान दिवस पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

 संविधान दिवस पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय चंबा परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, उसके आदर्शों का पालन करने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने उपस्थित सदस्यों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने और उसके मूल सिद्धांतों का पालन करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन