12 साल की सेवा अवधि घटाकर 8 साल करने की अधिसूचना जारी करने की मांग, 19 नवंबर को तपोवन में जुटेंगे प्रदेशभर के जलवाहक

 12 साल की सेवा अवधि घटाकर 8 साल करने की अधिसूचना जारी करने की मांग, 19 नवंबर को तपोवन में जुटेंगे प्रदेशभर के जलवाहक


जल रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्वालू राम बोले—सरकार के खिलाफ नहीं, अपने हक और वादों की याद दिलाने के लिए निकालेंगे शांतिपूर्ण रैली

नेरचौक : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश के हजारों जलवाहक अपनी लंबित मांगों को लेकर 19 नवंबर को धर्मशाला के तपोवन में शांतिपूर्ण ध्यानाकर्षण रैली निकालेंगे। जल रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्वालू राम ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेशभर के जलवाहक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार को उनकी पूर्व में की गई घोषणाओं की याद दिलाने के लिए एकजुट होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जलवाहकों की 12 वर्ष की सेवा अवधि को घटाकर 8 वर्ष करने की घोषणा की थी। इस संबंध में कई बार सार्वजनिक मंचों से आश्वासन भी दिए गए, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इससे जलवाहकों में निराशा और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

ज्वालू राम ने कहा कि उपमुख्यमंत्री भी विधानसभा सत्र के दौरान 12 वर्ष की सेवा अवधि को अधिक बताते हुए इसे घटाकर 8 वर्ष करने की बात कह चुके हैं। ऐसे में जलवाहकों को उम्मीद है कि सरकार जल्द निर्णय लेकर अधिसूचना जारी करेगी।

उन्होंने कहा कि जलवाहकों ने कोरोना महामारी से लेकर प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं, भारी बारिश और भूस्खलन जैसी कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से सेवाएं दी हैं। कई स्थानों पर पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचने के बावजूद कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर जलापूर्ति बहाल रखने में अहम भूमिका निभाई है। कई बार उन्हें 11 से 12 घंटे तक लगातार ड्यूटी देनी पड़ी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 19 नवंबर की रैली सरकार के विरोध में नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और सरकार द्वारा किए गए वादों की याद दिलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। जलवाहक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार के समक्ष रखेंगे।

उन्होंने प्रदेशभर के जलवाहकों से अधिक से अधिक संख्या में तपोवन पहुंचने और एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की। साथ ही उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए 12 वर्ष की सेवा अवधि घटाकर 8 वर्ष करने की अधिसूचना जल्द जारी करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।