हिमालय बचाने के लिए पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान में संतुलन जरूरी: सिकंदर कुमार

हिमालय बचाने के लिए पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान में संतुलन जरूरी: सिकंदर कुमार



हिमालय का संरक्षण केवल पहाड़ों की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीवनरेखा की रक्षा है। यह बात राज्यसभा सांसद प्रो. डॉ. सिकंदर कुमार ने हमीरपुर के नेरी स्थित ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद के उद्घाटन अवसर पर कही।

'उत्तर-पश्चिमी हिमालय में पर्यावरण के ऐतिहासिक और समकालीन परिप्रेक्ष्य' विषय पर आयोजित इस परिसंवाद में देशभर से इतिहासकार, शोधकर्ता और शिक्षाविद शामिल हुए।

सांसद ने कहा कि हिमालय की प्राकृतिक संपदा और पारंपरिक जीवनशैली का संरक्षण बेहद जरूरी है। देववन परंपरा, बावड़ियां, कूहल व्यवस्था और काठ-कुणी वास्तुकला हमारे पूर्वजों के प्रकृति संरक्षण के ज्ञान का उदाहरण हैं।

उन्होंने अनियोजित निर्माण, जलवायु परिवर्तन और नदी-नालों पर अतिक्रमण को हिमालय के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल विकास पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. रघु हिमांशु चतुर्वेदी ने अध्यक्षता की, जबकि NIT निदेशक प्रो. सूर्यवंशी सारस्वत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पर्यावरणविद् कुलभूषण उपमन्यु ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं