ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!


मंडी : अजय सूर्या /

अजीब जुल्म करती हैं तेरी यादें मुझ पर।

सो जाऊं तो उठा देती हैं जाग जाऊँ तो रुला देती हैं।।

खतम हो गई कहानी, बस कुछ अलफाज बाकी हैं।

एक अधूरे इश्क की एक मुकम्मल सी याद बाकी हैं।।

कोई उम्मीद नहीं थी हमें उनसे मुहब्बत की।

एक ज़िद थी कि दिल टूटे तो सिर्फ उनके हाथ से टूटे।।

ये इश्क जिसके कहर से डरता हैं जमाना।

कमबख्त मेरे सब्र के टुकडों पर पला हैं।।

काश... एक ख्वाहिश पूरी हो इबादत के बगैर।

वो आकर गले लगा ले, मेरी इजाजत के बगैर।।

तू होश में थी फिर भी हमें पहचान न पायी।

एक हम हैं कि हर पल खामोश रहकर भी तेरा नाम लेते रहें।

साँसों का टूट जाना तो बहुत छोटी सी बात हैं दोस्तों।

जब अपने याद करना छोड़ दे, मौत तो उसे कहते हैं।।

डरता हूं कहने से कि मोहब्बत हैं तुम से ।

मेरी जिंदगी बदल देगा तेरा इकरार भी और इनकार भी।।

रोज़ रोज़ जलते हैं, फिर भी खाक़ न हुए।

अजीब हैं कुछ ख़्वाब भी, बुझ कर भी राख़ न हुए।।

हमें तो प्यार के दो लफ्ज भी नसीब नहीं।

और बदनाम ऐसे हैं जैसे इश्क के बादशाह थे हम।।

जब भी वो उदास हो उसे मेरी कहानी सुना देना।

मेरे हालात पर हंसना उसकी आदत नही हैं।।

यादें उनकी ही आती हैं, जिनसे कोई ताल्लुक हो।

हर शख्स मौहब्बत की, नज़र से देखा नहीं जाता।।

जाने उस शख्स को कैसे ये हुनर आता हैं।

रात होती है तो आँखों में उतर आता हैं।।

मैं उस के खयालो से बच के कहाँ जाऊं। वो मेरी सोच के हर रस्ते पे नजर आता हैं।।

हकीकत में खामोशी कभी भी चुप नहीं रहती ।

कभी तुम ग़ौर से सुनना बहुत किस्से सुनाती हैं।।

मोहब्बत का मेरे सफर आख़िरी हैं।

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं।।

मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना।

तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...।।

हरीश शर्मा की कलम से

लक्ष्मणगढ़ - (सीकर)

राजस्थान

मोबाईल नम्बर

8306914811

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: