15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन

 15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश मे युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यू एवं यूथ अगेंस्ट ड्रग्स के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवंबर 2026 को नूरपुर में राष्ट्रीय स्तर की मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

इस मैराथन का मुख्य संदेश “एक युद्ध नशे के विरोध” एवं रोड सेफ्टी रहेगा। आयोजकों के अनुसार इस बार की मैराथन पिछले वर्ष की तुलना में और भी बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से युवा एवं बच्चे भाग लेंगे।मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा जिनमे किड्स केटेगरी व बॉयज ओपन केटेगरी व गर्ल्स ओपन यूथ अगेंस्ट ड्रग्स & ग्रारी केयरस शामिल है l क्षेत्र वासियों ने फाउंडेशन की पूरी टीम को इस सामाजिक एवं जागरूकता अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

युवाओं एवं बच्चों से मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है l संस्था ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा नशे के खिलाफ सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।ग्रारी केयरस फाउंडेशन एवं यूथ अगेंस्ट ड्रग्स ने सभी युवाओं, बच्चों व अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से इस अभियान का हिस्सा बनने और “नशे के खिलाफ एकजुट होकर रोड सेफ्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने” की अपील की है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स & ग्रारी केयरस फाउंडेशन नूरपुर मे दी गई है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल