राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने हुनर और कलात्मकता से मोहा मन
राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने हुनर और कलात्मकता से मोहा मन
24 छात्राओं ने लिया भाग, संजना ने प्रथम, बबिता ठाकुर ने द्वितीय और दीपिका ने तृतीय स्थान किया हासिल
नेरचौक : अजय सूर्या /
राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक सोच, कलात्मक प्रतिभा और हाथों की बारीक कारीगरी का शानदार प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. अंजलि परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 24 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने मेहंदी के आकर्षक डिजाइनों और मनमोहक कलाकृतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए डॉ. कुलदीप कुमार और प्रो. रमणीक शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की संजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की बबिता ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि प्रथम सेमेस्टर की दीपिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी कला और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें