संदेश

पुलिस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

271 पेटी देसी शराब, 27 पेटी अंग्रेजी शराब और पांच पेटी वियर बरामद की

चित्र
271 पेटी देसी शराब, 27 पेटी अंग्रेजी शराब और पांच पेटी वियर बरामद की   फतेहपुर (वलजीत ठाकुर) :-       नूरपुर पुलिस ने सांझी पुल पर एक ट्रक नम्बर HP 64-A-4163 से 271 पेटी देसी शराब ,27 पेटी अंग्रेजी शराब व पांच पेटी बियर बरामद कर ट्रक को कब्जे में लेकर गांव सिलोड़ी तहसील चौपाल जिला शिमला के निबासी जतिन लाल पुत्र प्यारिया राम व गांव डुगनी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा निबासी राकेश कुमार पुत्र मस्त राम के खिलाफ़ मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है ।

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता.... ज़िला पुलिस लाहौल स्पीति

चित्र
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता.... ज़िला पुलिस लाहौल स्पीति  लाहौल स्पीति:- जिला लाहौल एवं स्पीति में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे रास्तों पर सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें और अपने सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी अपने पास रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला पुलिस द्वारा जारी किए गए नंबर पर संपर्क करें। बर्फबारी के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और दृश्यता भी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। जिला पुलिस आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है और मौसम की हर स्थिति पर नजर रख रही है। किसी भी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

झील में मिलीं महिला कॉन्स्टेबल, थाना प्रभारी समेत 3 की लाशें

चित्र
झील में मिलीं महिला कॉन्स्टेबल, थाना प्रभारी समेत 3 की लाशें हैदराबाद:-       पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन डेटा के आधार पर बीती रात सदाशिवनगर मंडल में एक झील में महिला कॉन्स्टेबल और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के शव बरामद कर लिए। कामारेड्डी जिले की पुलिस अधीक्षक सिंधु शर्मा ने पूरे केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के शव मिलने के बाद गुरुवार की सुबह भीकनूर के थाना प्रभारी का शव भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों की मौत से जुड़े हालात के बारे में पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।बता दें कि 8 दिसंबर को तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो पुलिस कॉन्स्टेबल्स की मौत हो गई थी। यह हादसा गजवेल शहर में तब हुआ जब दोनों कॉन्स्टेबल मैराथन में भाग लेने के लिए हैदराबाद आ रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर सिद्दीपेट की पुलिस कमिश्नर बी. अनुराधा ने अस्पताल का दौरा किया था और मृतकों को ...

256 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद

चित्र
  256 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद मनाली :-        पुलिस थाना बंजार की टीम ने तरगाली नाला में गश्त/ नाकाबंदी के दौरान दल बहादुर अधिकारी (47 वर्ष) पुत्र श्री भगत बहादुर अधिकारी निवासी पथरखुला जिला जुमला आँचल करनाली, नेपाल हाल रिहायश सिमसा तहसील व डाकघर मनाली के कब्ज़ा से 256 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: