संदेश

‌‌‌ लाहौल-स्पीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिंसा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी और बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से उठी मांग

चित्र
  हिंसा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी और बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से उठी मांग केलांग : रंजीत लाहौली / आज के इस दौर में स्वास्थ्य और परिवहन की सुविधा ही सबसे मूलभूत आवश्यकता है, परंतु फिर भी हमारे क्षेत्र की इन आवश्यकताओं की लगातार अनदेखी हो रही है। हमारे हिंसा गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 1 साल से डॉक्टर का पद खाली रखा हुआ है। यह स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकनाथ पंचायत, शकोली पंचायत और किशोरी पंचायत के सभी लोगों के लिए एक नजदीकी और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। इन तीनों पंचायतों में लगभग 5000 लोग निवास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद इतने बड़े क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता ना हमारे सरकार को है और ना ही प्रशासन को। इस संबंध में सरकार और प्रशासन से कई बार निवेदन किया गया है, परंतु अब तक हमारी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे लोगों में गहरी निराशा और परेशानी बनी हुई है। इसके साथ ही, काफी समय बीत चुका है और अब सभी सड़कें भी खुल चुकी हैं, फिर भी HRTC की वह बस सेवाएं, जो पहले वाया त्रिलोकनाथ चलती थीं, अभी तक शुरू नहीं की गई ह...

एसडीएम केलांग राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड 2026 से सम्मानित

चित्र
एसडीएम केलांग राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड 2026 से सम्मानित (केलांग: रंजीत लाहौली) जिला लाहौल-स्पीति के लिए गर्व का विषय है कि उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) केलांग कुनिका एकर्स को वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आज उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना द्वारा प्रदान किया गया। गौरतलव है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में कुनिका एकर्स एसडीएम केलांग अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाई थी, जिन्हें आज यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन व 21- लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रदान किया गया है। एसडीएम केलांग के नेतृत्व में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे मतदाता रजिस्ट्रेशन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस अवसर पर उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण प्रशासनिक टीम की समर्पित कार्यशैली और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में ...

लाहौल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आइस हॉकी को मिल रहा नया संबल

चित्र
  लाहौल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आइस हॉकी को मिल रहा नया संबल लाहौल - स्पिति  : विजय ठाकुर / लाहौल क्षेत्र के बच्चों के लिए आइस हॉकी के बेहतर और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु हम निरंतर दिन-रात प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में आगे की उन्नत प्रशिक्षण प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से आवश्यक खेल उपकरण मंगवाए गए थे, जो अब सफलतापूर्वक लाहौल पहुँच चुके हैं। इन आधुनिक उपकरणों से न केवल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण स्तर में सुधार होगा, बल्कि बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। यह पहल ज़िला परिषद सदस्य कुंगा बोध अनुजी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संभव हो पाई है। उनके निरंतर समर्थन और सकारात्मक सोच के कारण लाहौल में खेलों को नई दिशा मिल रही है। हम यह संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में भी बच्चों के प्रशिक्षण, सुविधाओं और संसाधनों को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे, ताकि लाहौल के युवा खिलाड़ी आइस हॉकी के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकें।

शिंकुला पास पर ट्रैफिक नियमों की खुली अवहेलना, चलती गाड़ी की छत पर बैठा युवक

चित्र
  शिंकुला पास पर ट्रैफिक नियमों की खुली अवहेलना, चलती गाड़ी की छत पर बैठा युवक लाहौल : विजय ठाकुर / हिमाचल में बहारी राज्यों से आने वाले पर्यटक बर्फ देखनें व घूमने के लिए आते तो है,पर यहां पर कुछ नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे है। कभी खिड़कियों से बाहर निकलते तो कभी छत पर बैठकर धमाल मचाते ऐसे वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। ताजा मामला शिंकुला पास का है यहां पर पंजाब नंबर की गाड़ी के ऊपर बैठा ये शख्स ट्रैफिक नियमों का धज्जियां उड़ा रहा है।

लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू, सैलानियों और स्थानीय लोगों में खुशी

चित्र
  लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू, सैलानियों और स्थानीय लोगों में खुशी लाहौल : विजय ठाकुर / जनजातीय जिला लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया हैं। जिससे पर्यटको और स्थानीय लोगों में ख़ुशी हैं। दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में हल्की बर्फबारी देखनें कों मिला। वहीं घाटी की ऊंची चोटियों नें फिर सफ़ेद चादर ओढ़ ली हैं। लगभग 2 घंटे से लाहौल घाटी में हल्की-हल्की बर्फबारी जारी हैं। ऐसे में वाहनों की आवाजाही तो फिलहाल सुचारु रूप से चली हैं। बर्फ की सफेदी को देखकर कुल्लू-मनाली से लेकर लाहौल के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। वही एचआरटीसी केलांग डिपो नें उदयपुर-तिंदी-सलग्रां व उदयपुर-मयाड़ और उदयपुर-त्रिलोकीनाथ रूट पर चलने वाली बसों कों फिलहाल बंद कर दिया हैं। ऐसे में बसों कों सुचारु रूप से चलाने के लिए मौसम की स्थिति और सड़क सुरक्षा पर निर्भर रहेगी।

बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न खास होने जा रहा हैं।

चित्र
  बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न खास होने जा रहा हैं।  लाहौल : विजय ठाकुर / क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए मनाली मालरोड़ पूरी तरह से तैयार हैं।बहारी राज्यों से भारी संख्या में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। एडवांस बुकिंग भी 80 फीसदी से ज्यादा है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए होमगार्ड के 150 जवान कुल्लू पहुंच गए हैं उन्हें विभिन्न जगह तैनात किया जाएगा अभी 135 पुलिस जवानों का इंतजार है। शहरों के अलावा ग्रामीण इलाकों में बने होटल में भी अच्छी बुकिंग चल रही है। वही माल रोड पर आज से डीजे बजाना शुरू होगा हर साल की भांति इस साल भी नव वर्ष और क्रिसमस पर पर्यटकों की भीड़ जुटेगी।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ठंड अपने चरम सीमा पर

चित्र
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ठंड अपने चरम सीमा पर है।   हालात ऐसा हो गया है कि रात के समय माइनस 18 डिग्री से नीचे जा चुके हैं जनजातीय जिला लाहौल घाटी में इस समय नदी नाले और जल स्तोत्र जम गए हैं। पीने के पानी की दिक्कत बढ़ गई है । और बर्फबारी न होने पर किसानों की चिंता बढ़ गई है कैसे पारा गिरने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।दिन में माइनस 3 से माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड की असर इतना गहरा है।कि लाहौल स्पीति के 90 फीसदी नदी नाले झरने और पूरी तरह से जम चुके हैं। पानी की समस्या से लोग बदहाल है ।सूखे मौसम के कारण किसान और बागवान बर्फ बारी के इंतजार कर रहे हैं। काफी लम्बे समय के बाद बर्फ बारी न होने पर लाहौल घाटी में खुषकी पड़ गया है।

जनजातीय जिला लाहौल घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिन्दी में 20वां सालाना सामारोह मनाया गया।

चित्र
  जनजातीय जिला लाहौल घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिन्दी में 20वां सालाना सामारोह मनाया गया।  लाहौल-स्पिति : विजय ठाकुर  जिसमे विद्यार्थियों नें लाहौली, पंगवाली, पंजाबी सहित कुल्लवी कार्यक्रमों से समा बांधा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधन समिति एसएमसी के अध्यक्ष निहाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान शैक्षणिक स्तर 2024-25 में अवल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार से नवाजा गया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य गुरदेई, तिन्दी पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप सूर्यवंशी सहित पाठशाला के अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौशाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

चित्र
  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौशाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौशाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष लाहौल ब्लॉक के BDC चेयरमैन  विपिन शाशनी  ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में इनके अलावा महिला मंडल प्रधान  पालमो शाशनी  , युवक मंडल प्रधान  जितेंद्र शाशनी  तथा गौशाल गांव के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग मसलन वन विभाग , पशु विभाग , स्वास्थ्य विभाग , डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दारचा स्कूल में कार्यरत  निर्मल  को विशेष तौर पर इस कार्यक्रम में बुलाया गया था , जिनकी उन्होंने भरपूर सरहाना की। कार्यक्रम के दौरान तारा मैडम ने गौशाल स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि व समस्त जनता के सामने पैश की। कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति पैश की। जिन्हें सभी ने खूब सराहा व प्रशंसा की। अंत में मुख्यातिथि , समस्त विभाग गण तथा सभी गांव वालों ने स्कूल प्रशासन के व्यव...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: