लाहौल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आइस हॉकी को मिल रहा नया संबल

 लाहौल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आइस हॉकी को मिल रहा नया संबल


लाहौल - स्पिति  : विजय ठाकुर /

लाहौल क्षेत्र के बच्चों के लिए आइस हॉकी के बेहतर और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु हम निरंतर दिन-रात प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में आगे की उन्नत प्रशिक्षण प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से आवश्यक खेल उपकरण मंगवाए गए थे, जो अब सफलतापूर्वक लाहौल पहुँच चुके हैं।

इन आधुनिक उपकरणों से न केवल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण स्तर में सुधार होगा, बल्कि बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

यह पहल ज़िला परिषद सदस्य कुंगा बोध अनुजी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संभव हो पाई है। उनके निरंतर समर्थन और सकारात्मक सोच के कारण लाहौल में खेलों को नई दिशा मिल रही है।

हम यह संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में भी बच्चों के प्रशिक्षण, सुविधाओं और संसाधनों को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे, ताकि लाहौल के युवा खिलाड़ी आइस हॉकी के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकें।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम