इंदौरा उपमंडल का गंगथ क्षेत्र: आस्था, परंपरा और उपेक्षा के बीच विकास की आस

 इंदौरा उपमंडल का गंगथ क्षेत्र: आस्था, परंपरा और उपेक्षा के बीच विकास की आस


नूरपुर : विनय महाजन /

हिमाचल प्रदेश के इंदौरा उप मंडल में गंगथ कस्बे में स्थित ऐतिहासिक सिद्ध पीठ क्यालू बाबा के मंदिर मे रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ होती है l इस मंदिर की बाबा क्यालू की प्रतिमा के सामने शिवलिंग भी स्थापित है l रोजाना इस मंदिर में काफी दूर के लोग शीश भी झुकते हैं l और अपनी मन्नते भी हैं मांगते हैंl क्षेत्र वासियों का इस मामले मे कहना है कि इस क्षेत्र में सब कुछ क्यालू बाबा का आशीर्वाद हैl यह क्षेत्र उनके नाम पर ही विकसित है l इस क्षेत्र को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र का सबसे पिछड़ा क्षेत्र भी कहा जाता हैl दुर्भाग्य की बात यह है कि किसी भी पार्टी ने आज तक गंगथ क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी को टिकट नहीं दियाl इस क्षेत्र को दूसरे नजरिया से छोटे मुरादाबाद के नाम से भी जाना जाता हैl पीतल की बटोईया यहां की अधिक महत्वपूर्ण महत्व हैं यहां पर बनाई जाती है लेकिन धीरे-धीरे यह काम भी लुप्त हो रहा है l यहां पर ब्लॉक मेडिकल अधिकारी का कार्यालय भी और इनडोर अस्पताल भी है l शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल और प्राइवेट शिक्षित संस्थान भी है lयह क्षेत्र औद्योगिक रूप में भी विकसित है लेकिन सब कुछ बाबा क्यालू की कृपा बताई जाती है l राष्ट्रीय स्तर पर यहां पर इस मंदिर के क्षेत्र में कुश्ती का दंगल भी कराया जाता है जिसमें देश के कई राज्यों की टीम में भाग लेती हैंll बाबा क्यालू मंदिर कमेटी के माध्यम से यह दंगल राष्ट्रीय स्तर पर कराए जाते हैंl हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर डीलिमिटेशन का कार्य शुरू होगा जिसमें लोगों को यह उम्मीद है कि शायद इस बार डीलिमिटेशन मेडिसिन के दौरान गंगथ विधानसभा क्षेत्र एक निर्वाचन क्षेत्र बन सकेगा l तभी इस क्षेत्र का पूर्ण विकास संभव हैl आज तक जितने भी विधायक इन्होरा विधानसभा क्षेत्र से आए हैं उन्होंने गंगा क्षेत्र के साथ भेदभाव किया है ऐसा रूप क्षेत्र की जनता लगा रही है l अभी तक यह क्षेत्र इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है जिसके तीन भाग हैं एक क्षेत्र इंदौरा क्षेत्र और दूसरा क्षेत्र गंगथ व तीसरा डमटाल क्षेत्र है l कृषि के क्षेत्र में बागवानी के रूप में यह क्षेत्र काफी विकसित हैl नायव तहसील स्तर का एक कार्यालय यहां पर है l लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी भी है लेकिन जब यह क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र बनेगा तब यहां एसडीएम भी और उपमंडल स्तर के कार्यालय भी होंगे ऐसा लोगों का मानना हैl अगर सरकार चाहे तो इस क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक मंदिर को टूरिज्म के रूप में विकसित कर सकती है लेकिन आज तक किसी भी विधायक ने इस पर गौर नहीं किया l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को