ज्वाली के गांव कालानाल में आवारा गाय की मौत का मामला आया सामने

ज्वाली के गांव कालानाल में आवारा गाय की मौत का मामला आया सामने 

(ज्वाली: राजेश कतनौरिया)  प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता देवी ने बताया कि मैनैं एक सप्ताह पहले एक आवारा गाय को बांध रखा था । जो कि हमारी गेहूं की फसल को चट कर रही थी । इसलिये मैने बांध रखी थी जिसकी रात को मौत हो गई। मैं समय समय पर गाय को घास व पानी पिलाती रहती थी। गाय की मौत कैसे हो गई, इसके विषय में कुछ भी नहीं बता सकती।

जब इसकी सूचना समाजसेवक व गौसेवक दल त्रिशला ठाकुर व नीलम कुमारी को मिली, तो वह मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि इस गाय दिन रात एक जगह वांध कर रखा गया था। ना तो उसको घास डाला जाता था। और पिछले कल भारी बारिश में भी गाय को बाहर ही रखा रखा था। भारी सर्दी के ताव ना सहते हुये गाय ने तड़प तड़प कर जान दे दी, गौसेवक दल का कहना है यह गाय लगभग 15 दिन से गायब थी यह गाय हमारे पास हर दिन चारा खाने आती थी। हमने इसकी तलाश भी की थी। कहीं भी ना मिल पाने के कारण आज सुबह पता लगा कि उस गाय मौत हो गयी है। गौसेवक दल से प्रशासन से मांग कि है कि इनके विरूद पशु क्रूरता का अधिनियम लगाकर सख्त से सख्त कारवाई कि जाए।

गौसेवक दल ने इस बारे पंचायत उप प्रधान महेश कुमार चंबियाल को सूचित किया। मौका देखकर उन्होंने बताया कि गाय कि दर्दनाक मौत हुई है‌। जो भी कारवाई होगी कि जायेगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग