रेल फाटक आधा घंटा पहले बंद होने से जनता परेशान, नूरपुर में वाहनों की लंबी कतारें

 रेल फाटक आधा घंटा पहले बंद होने से जनता परेशान, नूरपुर में वाहनों की लंबी कतारें


रेल फाटक आधा घंटा पहले वन्द को लेकर जनता परेशान नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर प्रदेश में पठानकोट से जोगेंद्र नगर रेलवे ट्रैक पर ट्रायल चल रहा है। इस कारण प्रत्येक रेल फाटक को रेलगाड़ी गुजरने से पहले ही करीब आधा घंटा बंद कर दिया जाता है। इतनी लंबी अवधि तक फाटक बंद रहने के कारण दोनों और से वाहनों का जमघट लग जाता है।जसूर जिसे रेलवे रिकॉर्ड में नूरपुर रोड के नाम से जाना जाता है, से पठानकोट तक करीब आधा दर्जन रेल फाटक है। इनमें से कुछ एक फाटक राष्ट्रीय राजमार्ग के काफी समीप हैं। राजा का बाग, पक्का टयाला और कंडवाल में स्थित यह फाटक एन एच से करीब 10 से 20 मीटर की दूरी पर हैं। मात्र आधा घंटा फाटक बंद रहने के कारण फाटक के दोनों और लंबी कतारें लग जाती है। कंडवाल का रेल फाटक जो राष्ट्रीय राजमार्ग के बिल्कुल समीप है। उसमें वाहनों का जमावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक किलोमीटर तक लग जाता है। तथा इस प्रमुख सड़क पर यातायात बहुत बुरी तरह बाधित होता है।

इस संबंध में जब रेलवे परामर्श समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज से बात की। तो उन्होंने कहा कि इस समस्या को रेलवे के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनसे समाधान हेतु आग्रह किया जाएगा ।

राष्ट्रीय राजमार्ग तक वाहनों का जाम लगने कारण जनसाधारण को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कंडवाल की पंचायत द्वारा यह मामला प्रशासन से उठाया गया है। उनका प्रदेश सरकार से आग्रह है कि वह केंद्र से यह मामला उठाकर इसका समाधान करवाए तथा सुनिश्चित किया जाए की फाटक 10 मिनट से ज्यादा बंद ना रहे।यह जानकारी राजेश पठानिया सह निदेशक अंतर्राष्ट्रीय मानव ने देते हुए वताया कि रेलवे विभाग इस मामले में जन हित में गौर करे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग