नूरपुर क्षेत्र के रोहित ठाकुर ने नेशनल U-15 कुश्ती चैंपियनशिप में ब्राउन मैडल हासिल कर बढ़ाया मान

 नूरपुर क्षेत्र के रोहित ठाकुर ने नेशनल U-15 कुश्ती चैंपियनशिप में ब्राउन मैडल हासिल कर बढ़ाया मान


 नूरपुर : विनय महाजन /

 प्रदेश की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बरूही के अखाड़ा लम्मानाल के 15 वर्षीय पहलवान रोहित ठाकुर ने अंडर-15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे हिमाचल का नाम रोशन कर दिया है।मेडल जीतने के बाद जब रोहित अपने क्षेत्र पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और जयकारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।नेशनल स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले रोहित ठाकुर जब अपने विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां पहुंचे तो स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कियाl इस मौके पर स्कूल की ओर से रोहित को मेडल और स्मृति चिन्ह भी भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने रोहित को बधाई देते हुए कहा कि रोहित ठाकुर हमारे विद्यालय की कक्षा नौवीं का छात्र है और उसने राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि रोहित केवल खेलकूद में ही नहीं बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी अव्वल है और एक अच्छे व आज्ञाकारी छात्र के सभी गुण उसमें मौजूद हैं।प्रधानाचार्य ने कहा कि पूरे स्कूल प्रशासन की ओर से रोहित के माता-पिता, गांववासियों और प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी जाती है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि रोहित आने वाले समय में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करेगा।वहीं स्कूल के डीपीई विपिन कुमार ने भी रोहित ठाकुर की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि रोहित ने हम सबका मान बढ़ाया है।उन्होंने रोहित के माता-पिता और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि रोहित अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक दिन देश के लिए खेलते हुए जरूर नजर आएगा।वहीं पंचायत खैरियां के उपप्रधान राहुल कुमार ने भी रोहित को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का पल है।

उन्होंने रोहित के माता-पिता और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि रोहित ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम ऊंचा किया है और यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।गांव के अखाड़े से निकलकर नेशनल स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले रोहित ठाकुर की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन हो तो छोटे से गांव का बेटा भी देशभर में अपनी पहचान बना सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग