लक्ष्मण क्लब चम्बा में आज हिम आंचल पेंशनर संघ इकाई चम्बा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
लक्ष्मण क्लब चम्बा में आज हिम आंचल पेंशनर संघ इकाई चम्बा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों और चम्बा शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि जनवरी 2016 से पहले के पेंशनरों के पेंशन संशोधन की बकाया राशि को सरकार इसी बजट सत्र के दौरान एकमुश्त अदा करने की घोषणा करे। जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लाखों रुपये के बकाया रिटायरमेंट बेनिफिट्स के भुगतान के लिए सरकार से उचित फॉर्मूला अपनाकर जल्द अदायगी करे। महंगाई भत्ता 13% तक पहुंच चुका है। वक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि इस बजट सत्र में महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की अधिसूचना जारी की जाए। बैठक में चम्बा शहर के बाजारों में बढ़ती यातायात समस्या और अतिक्रमण पर संघ ने गहरी चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद चम्बा की ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण शहर की दशा बिगड़ रही है। औचक निरीक्षण के नाम पर मात्र औपचारिकता पूरी की जा रही है, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने ने नगर परिषद से समय रहते सख्त कार्रवाई की मांग की है। बैठक में पवन बेदी, बाली राम, पुन्नू राम, चंद्र प्रकाश, सुभाष यादव, कर्म चंद, पारस राम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें