गुरुकोठा उप डाकघर के स्थानांतरण का विरोध, हजारों उपभोक्ताओं की सुविधा पर संकट

 गुरुकोठा उप डाकघर के स्थानांतरण का विरोध, हजारों उपभोक्ताओं की सुविधा पर संकट


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुरुकोठा में स्थित उप डाकघर को लेदा स्थानांतरित करने के विभागीय निर्णय का स्थानीय जनता ने कड़ा विरोध किया है। लोगों का कहना है कि लगभग 70 वर्षों से सेवा दे रहा यह डाकघर सात नजदीकी पंचायतों के हजारों लोगों को सुविधा प्रदान करता रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस उप डाकघर में करीब 6900 खाताधारक, हजारों सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक और करोड़ों रुपये का वार्षिक लेन-देन होता है, जबकि प्रतिदिन 50–60 लोग यहां सेवाएं लेने आते हैं। ऐसे में इसे घाटे में बताकर स्थानांतरित करना उचित नहीं है।

लोगों का कहना है कि लेदा क्षेत्र में पहले से ही डाकघर की शाखा और तीन बैंक कार्यरत हैं, जबकि गुरुकोठा में यही एकमात्र उप डाकघर है। इस निर्णय से सात पंचायतों के पेंशनधारकों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

स्थानीय जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, सांसदों, जनप्रतिनिधियों और डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि गुरुकोठा उप डाकघर के स्थानांतरण आदेश को तुरंत रद्द कर इसे यथावत रखा जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग