होली समापन पर राजा साहिब दशहरा-रामलीला क्लब ने मंदिर प्रांगण की स्वयं की सफाई, पेश की मिसाल
होली समापन पर राजा साहिब दशहरा-रामलीला क्लब ने मंदिर प्रांगण की स्वयं की सफाई, पेश की मिसाल
होली पर्व के समापन पर राजा साहिब दशहरा व रामलीला कमेटी क्लब द्वारा मंदिर प्रागण की सफाई नैतिकता के तौर पर खुद की गई
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर के परागण में आज राजा साहिब दशहरा व रामलीला कमेटी क्लब के सदस्यों द्वारा मंदिर में आज एक विशाल जनसमूह के साथ होली का पर्व रंगों की होली के रूप में मनाया गया l यह जानकारी राजा साहिब दशहरा व रामलीला कमेटी क्लब के प्रधान गौरव महाजन उर्फ़ रिपु ने देते हुए बताया कि होली का पर्व हर साल की तरह इस बार भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया है l इस अवसर पर उन्होंने इस पर्व के मेले में आए हुए विशाल जन समूह का आभार भी प्रकट किया है औऱ जिन्होंने इस पर्व मे हिंदू धर्म की संस्कृति मे एकजुटता का परिचय दिया हैl महाजन ने बताया कि यह पर्व मंदिर में उनके स्वर्गीय पिता आर के महाजन जो एक समाज सेवा के रूप में अपनी पहचान हिमाचल और पंजाब में रखते थेl उनके मार्गदर्शन से आज उनका यह समस्त परिवार इस परंपरा को कायम रखे हुए हैंl महाजन ने वताया कि नूरपुर शहर में प्रदेश स्तर की जन्माष्टमी को इस मंदिर मे सरकार से मान्यता दिलवाई l राजा साहिब दशहरा व रामलीला कमेटी क्लब ( पंजीकृत ) को उन्होंने खुद संचलित किया l उनके द्वारा चलाए गए जितने भी सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम है उनको सुचारू रखने हमारा परिवार और शहर वासियो व क्लब के सदस्यों का कर्तव्य है कि सब के सहयोग के साथ चलाया जाए l उन्होंने इस अवसर पर आए कांगड़ा चंबा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज व नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का का भी स्वागत किया हैl उन्होंने कहा कि मेले और पर्व में किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिएl चार घंटे के इस समारोह में लोगों ने खुलकर होली के पर्व का लाभ उठायाl मोके पर मौजूद मिडिया द्वारा यह भी देखा गया कि राजा साहिब दशहरा व रामलीला क्लब (पंजीकृत)क्लब के सभी सदस्यों ने इस पर्व के समापन पर समस्त मंदिर प्रागण की सफाई खुद करके पर्यावरण के नजरिया से एक नैतिकता का उदाहरण समाज में दिया l भारत सरकार के स्वच्छता अभियान पर भी क्लब के सभी सदस्यों ने इस अवसर पर नैतिकता का एक उदहारण दिया l इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रशासनिक अधिकारी अरुण शर्मा ने भी राजा साहब दशहरा व रामलीला कमेटी क्लब के द्वारा इस सफाई अभियान पर क्लब के सभी सदस्यों का आभार जताया है और उन्होंने कहा कि अगर सामाजिक संस्थाएं इस प्रकार कार्य करते रहें तो सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान पर पूर्ण विराम लग जाएगा ऐसा उदाहरण उन्हें पहली बार देखने को नूरपुर में मिला हैl आज शाम को मंदिर कमेटी द्वारा फूलों की होली खेलने का प्रोग्राम का आयोजन किया गयाl इस तरह 2 दिन से होली पर्व का समापन हुआ जिसमें काफी लोगों ने भाग लियाl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें