गुवाड़ी में प्रस्तावित सौर संयंत्र का ग्रामीणों ने किया विरोध, स्थान बदलने की मांग

 गुवाड़ी में प्रस्तावित सौर संयंत्र का ग्रामीणों ने किया विरोध, स्थान बदलने की मांग


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला चम्बा की ग्राम पंचायत करीयां के गांव गुवाड़ी के लोगों ने गांव में प्रस्तावित सौर ऊर्जा संयंत्र के निर्माण स्थल को लेकर कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल को ज्ञापन सौंपकर संयंत्र को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन जिस स्थान पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है, वह जगह उनके दैनिक जीवन और आजीविका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रस्तावित भूमि गुवाड़ी के साथ-साथ पड़ोसी गांवों घूम और लुड्डू के पशुओं के लिए मुख्य चरागाह है। इस स्थान पर ग्रामीणों का पारंपरिक जल स्रोत स्थित है, जिसका उपयोग इंसान और पशु दोनों करते हैं। इसी मार्ग से होकर स्कूली बच्चे प्रतिदिन आते-जाते हैं। प्लांट बनने से बच्चों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे विकास या सौर ऊर्जा के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जिस स्थान का चयन किया गया है, उससे गांव की बुनियादी व्यवस्था चरमरा जाएगी। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि पशुओं के चारे और पानी की समस्या को देखते हुए इस प्लांट को किसी अन्य बंजर या वैकल्पिक स्थान पर लगाया जाए, ताकि ग्रामीणों के हक सुरक्षित रह सकें।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग