त्वरित कार्रवाई: मात्र 4 घंटे में नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपा
त्वरित कार्रवाई: मात्र 4 घंटे में नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपा
शिमला : गायत्री गर्ग /
दिनांक 02-03-2026 को दोपहर 1:00 बजे प्रधान ग्राम पंचायत कोट काईना दो अन्य नेपाली व्यक्तियों के साथ थाना जुब्बल पहुंचे। उन्होंने सूचना दी कि दो नेपाली नाबालिग लड़कियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। उन्होंने अपनी ओर से काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
सूचना मिलते ही थाना जुब्बल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस चौकी सरस्वती नगर और चेक पोस्ट खड़ापत्थर को भी सतर्क कर दिया गया।
एएसआई अशोक कुमार अपने हमराही आरक्षी तथा दोनों लड़कियों के परिजनों के साथ संभावित स्थानों पर तलाश के लिए रवाना हुए। जुब्बल, हाटकोटी और रोहड़ू क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप सूचना मिलने के मात्र 4 घंटे के भीतर दोनों नाबालिग लड़कियों को रोहड़ू क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जिला पुलिस शिमला आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें