संजू सैमसन को उनके मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना

संजू सैमसन को उनके मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना,संजू की इस दमदार बल्लेबाजी से भारत ने करो या मरो के मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 195 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में संजू सैमसन की रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 4 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया.

संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा. विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रन बनाए थे, लेकिन अब संजू सैमसन ने 97 रनों की पारी खेलकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है संजू ने कहा, "मैंने विराट कोहली और रोहित शर्मा से काफी कुछ सीखा है. मैंने मुकाबले कम खेले हैं लेकिन मैंने लगभग 100 मुकाबले बाहर बैठकर देखे हैं और मैंने इस दौरान ऑब्जर्व किया है." बता दें कि संजू कई बार टीम से अंदर-बाहर हुए हैं. कई बार ऐसा हुआ कि टीम कॉम्बिनेशन के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई तो कई बार उन्हें फॉर्म में निरंतरता नहीं होने के कारण मौका नहीं मिल पाया, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में उन्होंने वो कर दिखाया, जिसके लिए वह कभी सपना देखे थे

उन्होंने कहा, "मैं पार्टनरशिप बनाने पर ध्यान दे रहा था, मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसी पारी खेलूंगा, लेकिन यह मेरी जिदगी के सबसे बड़े दिनों में से एक है. मैं वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा था और गेंद को उसकी मेरिट पर खेलने का प्रयास कर रहा था."

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह बनाई. भारतीय टीम के लिए इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी के बाद संजू काफी भावुक हो गए और उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपने संघर्षों को याद किया.

संजू सैमसन को उनके मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुन गया. मैच के बाद संजू ने कहा, "ये पल मेरे लिए पूरी दुनिया के समान है. मुझे इसी पल का इंतजार था. मैं करियर में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा हूं, काफी समय खुद पर शक करते हुए भी बीता है लेकिन मैं भगवान का शुक्र गुजार हूं. मैं 12 साल से आईपीएल और 10 साल से भारत के लिए खेल रहा हूं, लेकिन मैंने ज्यादा समय डगआउट में ही बिताया है."


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा