तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन रणवीर सिंह का विधायक नूरपुर ने किया ऊना मे
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन रणवीर सिंह का विधायक नूरपुर ने किया ऊना मे
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के जिला ऊना में आयोजित हिमाचल प्रदेश हॉकी के सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष व महिला चैम्पियनशिप के समापन समारोह मे आज हिमाचल प्रदेश के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कार्यक्रम की शिरकत करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौके पर मौजूद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया l उन्होंने मौके पर सभी खिलाड़ियों के साथ खुलकर बात की और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया l यह जानकारी नूरपुर भाजपा के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 मार्च को हुआ थाl तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन आज 29 मार्च को हुआ हैl उन्होंने कहा कि 26 मार्च से 29 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है l युवा शक्ति का यह जोश और खेल के प्रति समर्पण निश्चित ही हिमाचल का नाम रोशन करेगा। सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग नशे की ओर बढ़ रहा है ऐसे युवाओं को नशे की लत से छुड़ाने के लिए खेलों को महत्व देना अधिक महत्वपूर्ण हो गया हैl उन्होंने कहां कि भारत सरकार ने भी इस मामले में कई योजना चलाई है और हिमाचल सरकार भी नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैंl उन्होंने युवाओं से अपील की की प्रदेश में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग करें इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिएl खेलों के माध्यम से नशे में लत युवाओं को मुक्ति मिल सकती है और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से इसे जागरूक भी किया जा सकता हैl खेल का मतलब खेल नहीं समाज में भी परिवर्तन ला सकता है और मानसिक रोग को भी दूर कर सकता हैl उन्होंने कहा कि इससे पहले आज जिला ऊना में उन्होंने मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ देखा और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से भी अवगत कराया l मन की बात कार्यक्रम देश को जोड़ने वाला तथा युवाओं को जागरूक करने वाला एक कार्यक्रम है जिसका धरातल पर काफी महत्व हैl आप इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री से भी बात कर सकते

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें