प्रदेश के बाजार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और घटिया गुणवत्ता की शिकायतों को लेकर विधानसभा में उठाया प्रश्न मलेन्द्र राजन विधायक

 प्रदेश के बाजार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और घटिया गुणवत्ता की शिकायतों को लेकर विधानसभा में उठाया प्रश्न मलेन्द्र राजन विधायक 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर सरकार का ध्यान आज विधानसभा सत्र में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेन्द्र राजन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा गयाl मलेन्द्र राजन ने अपने ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि आज के दौर में बाजार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और घटिया गुणवत्ता की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। आम आदमी रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें खरीदता है लेकिन उसे यह भरोसा नहीं होता कि जो वह खा रहा है वह शुद्ध है या मिलावटी। यह प्रस्ताव सीधे-सीधे जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि माननीय अध्यक्ष महोदय जिस प्रकार प्रदेश में अवैध खनन को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर चालान करने की शक्तियाँ दी गई हैं उसी प्रकार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अधिकृत करने की आवश्यकता आज के दौर मे जरूरी है ताकि मौके पर सैंपल लिए जा सकें और तुरंत कार्रवाई हो सकेl इस मामले मे यदि विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य, नगर परिषद, पंचायती राज, राजस्व व अधिकृत अधिकारियों को प्रारंभिक जांच और चालान की शक्तियाँ दी जाती है तो खाद्य पदार्थों में मिलावट पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त और प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए तथा अवैध खनन की तर्ज पर विभिन्न विभागों को भी जांच और चालान की शक्तियाँ देने पर सरकार गंभीरता से विचार करे l ताकि जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सकें और मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई हो सके ताकि भविष्य में कोई भी सेहत से खिलवाड़ ना कर सके l यह जानकारी विधायक मलेन्द्र राजन ने एक प्रेस नोट में आज दी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त