शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी के सरी मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

 शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी के सरी मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया


मंडी : अजय सूर्या /

 शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी के सरी मंच पर नौजवान सभा, सीटू (CITU) और ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल और सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जिस समतामूलक और न्यायपूर्ण भारत का सपना देखते थे, आज वह विभिन्न धर्मों, जातियों और आर्थिक असमानताओं के आधार पर बंटता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान और आम जनता आज भी अनेक समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में जरूरत है कि मेहनतकश वर्ग को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को तेज किया जाए। तभी वास्तविक अर्थों में शहीदों के सपनों का भारत बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर सीटू जिला कोषाध्यक्ष रमेश गुलरिया, गोपेंद्र प्रवीण, मनीराम, एआईएलयू राज्य कमेटी सदस्य दीपक आजाद, अध्यक्ष अंकुरदीप, सचिव पविंद्र कुमार तथा नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष चेतन ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग