भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

 भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन


मंडी : अजय सूर्या /

जिला मंडी के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड भांबला को आगामी चुनावों में अनुसूचित जाति के पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंडी के माध्यम से चुनाव आयोग को एक मांग पत्र प्रेषित कर अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सेवानिवृत्त अधिकारी इंजीनियर करतार सिंह ने बताया कि भांबला वार्ड के साथ पिछले तीन दशकों से अन्याय हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 1995 से लेकर 2025 तक आज तक इस वार्ड को अनुसूचित जाति के पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही इस अनदेखी के कारण इस वर्ग के योग्य और शिक्षित उम्मीदवार अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रह रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और चुनाव आयोग से पुरजोर मांग की है कि सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया जाए और रोस्टर में रोटेशन प्रणाली को सही ढंग से लागू किया जाए। इस अवसर पर ग्रामीण ईश्वर दास, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, मोहित वर्मा, जोगेंद्र सिंह और प्रवीण कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त