पुलिस जिला नूरपुर की महिलाओं ने ली नशे को जड़ से मिटाने की शपथ

 पुलिस जिला नूरपुर की महिलाओं ने ली नशे को जड़ से मिटाने की शपथ


 नूरपुर : विनय महाजन /

                                     नूरपुर हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायत सुल्याली के निजी पैलेस में हमसफर सोसाइटी की ओर से "नशे पर महिलाओं का प्रहार" कार्यक्रम का आज एक आयोजन किया गया। इस मौके पर डी एस पी नूरपुर ने शिरकत की और उपस्थित मातृशक्ति को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। आज के इस कार्यक्रम की मुख्य बातें जिनमे 20 महिला मंडलों की भागीदारीमे क्षेत्र की करीब 20 महिला मंडलों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में बताया गया कि नशा परिवारों को खोखला कर रहा है। घर और आस-पड़ोस पर नजर रखकर महिलाएं नशे को खत्म करने में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।नशे की सूचना देने के लिए महिलाओं को ' ड्रग फ्री हिमाचल' ऐप और हेल्पलाइन नंबर 112 के इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया गया। डी एस पी नूरपुर ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी l कार्यक्रम के अंत में हमसफर सोसाइटी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और सभी महिलाओं ने अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।यह जानकारी कार्यालय पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर द्वारा दी गईं l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना