अष्टमी पर श्री नैना देवी सरकी धार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 अष्टमी पर श्री नैना देवी सरकी धार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन


रिवालसर : अजय सूर्या /

चैत्र मास के पावन नवरात्रों के अवसर पर श्री नैना देवी सरकी धार में अष्टमी के दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने “जय माता दी” के जयकारों के साथ मां नैना देवी के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री नैना देवी बाबा ध्वजाधारी मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था की जा रही है, जहां बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसके साथ ही साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नवरात्रों के दौरान लगातार भक्तों का तांता लगा हुआ है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त