चैत्र मास में शुरू होने वाले नव संवत का संदेश गायन द्वारा देते हैं इस परंपरा से पीछे हट रही नई पीढ़ी

 चैत्र मास में शुरू होने वाले नव संवत का संदेश गायन द्वारा देते हैं इस परंपरा से पीछे हट रही नई पीढ़ी


नूरपुर : विनय महाजन /

                                  नूरपुर सदियों पुरानी लोक परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए लोक गायक चैत्र मास के आगमन के साथ क्षेत्र में नव संवत (हिंदू नव वर्ष) का संदेश अपने पारंपरिक गायन के माध्यम से दे रहे हैं। ये गायक जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती बिलावर क्षेत्र से आने वाले ये गायक हर वर्ष कांगड़ा जिला के विशेषकर नूरपुर, ज्वाली और फतेहपुर क्षेत्रों में पहुंचते हैं और घर-घर जाकर लोकगीतों के जरिए नव वर्ष का स्वागत संदेश सुनाते हैं।स्थानीय भाषा में ‘डोलरू वाले’ के नाम से प्रसिद्ध ये गायक छोटी ढोलक के साथ पारंपरिक धुनों पर गायन करते हैं। उनकी मान्यता है कि चैत्र मास वही समय है जब सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने सृजन कार्य आरंभ किया था, इसलिए इस माह का विशेष महत्व है।गांवों में लोग इन गायकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और बदले में उन्हें वस्त्र, अन्न, गुड़, चीनी व अन्य भेंट स्वरूप प्रदान करते हैं। यह परंपरा सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक रही है।हालांकि, समय के साथ इस परंपरा में गिरावट देखने को मिल रही है। पहले जहां बड़ी संख्या में लोक गायक इस परंपरा को निभाने आते थे वहीं अब उनकी संख्या काफी कम हो गई है। नई पीढ़ी का इस ओर कम रुझान चिंता का विषय बनता जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में इस अनमोल सांस्कृतिकlश धरोहर के विलुप्त होने की आशंका भी जताई जा रही है। अपनी प्राचीन संस्कृति को यह पीढ़ी कायम रखें हुई है लेकिन नई पीढ़ी का पता नहीं की क्या वह इस परंपरा को कायम रख सकेगी ऐसे अनेक को प्रश्न पहाड़ी संस्कृति को लेकर जनसमूह में चर्चित है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर