सड़क हादसों पर लगाम लगाने को मंडी पुलिस का बड़ा कदम, 9 ITMS केंद्र स्थापित

 सड़क हादसों पर लगाम लगाने को मंडी पुलिस का बड़ा कदम, 9 ITMS केंद्र स्थापित


मंडी : अजय सूर्या /

जिला मंडी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंडी पुलिस ने अहम पहल करते हुए 9 इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से यातायात नियमों की निगरानी अब और अधिक प्रभावी ढंग से की जा रही है, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न श्रेणियों में करीब 39 हजार चालान किए गए हैं। इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) के मामलों में भी सख्ती बरतते हुए 400 चालान किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि ITMS केंद्रों के जरिए ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे उल्लंघनों को तुरंत चिन्हित किया जा रहा है। इससे न केवल नियमों का पालन या सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है।

मंडी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना