जिला पुलिस नूरपुर द्वारा पुलिस की कार्रवाई में 16.96 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार


  जिला पुलिस नूरपुर द्वारा पुलिस की कार्रवाई में 16.96 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

                                   जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को 16.96 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।b यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर द्वारा एसपी कार्यालय से एक प्रेस नोट में दी गई है l पुलिस विभाग का कहना है कि पुलिस टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू (उम्र 48 वर्ष) निवासी गाँव नांगलियाँ चक्क तहसील इंदौरा के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 16.96 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एन डी एन्ड पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही हैl जिला पुलिस नूरपुर आम जनता से अपील करती है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।< /p>

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त