संदेश

‌‌‌ उत्तर प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अस्थि विसर्जन के लिए गए 6 लोग गंगा में बहे

चित्र
अस्थि विसर्जन के लिए गए 6 लोग गंगा में बहे  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र स्थित कछला घाट पर भरतपुर से अस्थि विसर्जन के लिए आए एक ही परिवार के छह लोग गंगा में बह गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब अस्थि विसर्जन के बाद कुछ लोग दोबारा नहाने के लिए नदी में उतरे. भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी अमरीश सिंह का 6 दिन पहले निधन हो गया था. उनके परिजनों के साथ गांव के 30 से 35 लोग अस्थि विसर्जन के लिए 35 सदस्यों के साथ बदायूं के कछला घाट अस्थि विसर्जन के लिए गए थे. अस्थि विसर्जन के बाद अन्य लोग दोबारा गंगा जी में स्नान करने के लिए उतरे तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण 17 वर्षीय सुमित, 16 वर्षीय सुमीर, 20 वर्षीय दीवान, 18 वर्षीय मोनू, 21 वर्षीय गौरव और नीतू नाम की एक महिला गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. घाट पर मौजूद गोताखोरों ने एक महिला सहित चार युवकों को बचा लिया बाकी दो युवक पानी में वह गए. सूचना पर पहुंची उझानी थाना पुलिस ने लापता युवकों की तलाश गोताखोरों के सहयोग से की जा रही है. घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. महिलाएं दे...

छात्रा से दुष्कर्म मामले में मौलाना गिरफ्तार, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

चित्र
छात्रा से दुष्कर्म मामले में मौलाना गिरफ्तार, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल  मेरठ जिले के  लोहियानगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेश चन्द्र ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मोबीनगर निवासी आरोपी मौलाना अहमद हुसैन को 21 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर पकड़ा गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मौलाना ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले उससे दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने आरोप लगाया कि वह दो वर्षों तक मौलाना की धमकियों और दबाव में रही। इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया। एसएचओ ने बताया कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि युवती द्वारा विवाह की बात उठाए जाने पर आरोपी उसे शहर के एक अन्य थाना क्षेत्र में ले गया, जहां कथित तौर पर उसके चार साथियों ने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेक...

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर फौजी को उतारा मौत के घाट, धड़ कुएं से मिला, शव के छह टुकड़े किए

चित्र
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर फौजी को उतारा मौत के घाट,  धड़ कुएं से मिला, शव के छह टुकड़े किए  यही नहीं उन्होंने शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में रखा और गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। हत्या की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं था, लेकिन आखिरकार मृतक की बेटी ने इसका खुलासा कर दिया।  बलिया में मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया । दरअसल, बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास नदी घाट की तरफ जाने वाले रास्ते के बगल में स्थित एक बगीचे से तीन दिन पहले एक पॉलीथिन में मानव के दो हाथ और दो पैर मिले थे। सोमवार को बागीचे से सटे कुएं में धड़ पड़ा मिला। इस पर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि शव के सभी अवशेष एक ही व्यक्ति के हैं। जांच में पता चला कि ये सभी अंग रिटायर्ड फौजी देवेंद्र के हैं। फिर पुलिस ने इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन शुरू कर दी। परत दर परत जांच में कड़ियां जुड़ती चली गईं और आखिरकार सारी बातें सामने आ गईं। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड फौजी की पत्नी के संबंध अनिल यादव नाम के एक ट्रक ड्राइवर से थे। दोनों ने देवे...

पुलिसकर्मी साथियों के उत्पीड़न से तंग आकर सिपाही ने की आत्म हत्या, सुसाइड नोट बरामद

चित्र
पुलिसकर्मी साथियों के उत्पीड़न से तंग आकर सिपाही ने की आत्म हत्या, सुसाइड नोट बरामद  मृतक सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें कुछ लोगों के नाम मेंशन करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए बताया है. पुलिस के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. उन्होंने बताया मृतक सिपाही को उकसाने के मामले में दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड के ऊपर आरोप है. पुलिस के द्वारा इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है. जल्दी इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही को अमल में लेकर आया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, मृतक सिपाही 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था. वह अमरोहा जिले का रहने वाला था और मुरादाबाद में उसकी तैनाती थी. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक सिपाही की पहचान अमरोहा जिले के राजपुर अटरेना गांव के रूप में हुई है. सिपाही अमित मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में स्थित एक किराए के मकान में रहता था. अमित ने उसी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. उसमे डीजल चोरी के विवाद का जिक्र है. वहीं तीन पुलिसकर्...

शादी के फेरों के बाद मिठाई लाने गए दूल्हे सहित दो की हुई मौत

चित्र
शादी के फेरों के बाद मिठाई लाने गए दूल्हे सहित दो की हुई मौत  मिठाई लेने निकले दूल्हे की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दूल्हा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन बेसुध हो गई ।  यह दु:खुद हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी रामसहाय का परिवार पंजाब के होशियारपुर में रहता है. रामसहाय के बेटे सतीश की शादी मीरगंज के गांव संग्रामपुर निवासी स्वाति से गुरुवार को हुई थी. परिवार में खुशी का माहौल था, बारात की धूमधाम, बैंड-बाजे और रिश्तेदारों की हंसी-खुशी से घर गुलजार था. शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और दुल्हन की विदाई कराकर सतीश अपने घर लौट आया था.   शादी के बाद रात में कुछ रिश्तेदारों की विदाई के लिए मिठाई की जरूरत पड़ी, जिसे लेने के लिए सतीश अपने दोस्तों के साथ कार में निकला. लेकिन किसे पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. परिवार वाले मिठाई का इंतजार कर रहे थे, इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स...

महाकुंभ 2025 : पौष पूर्णिमा स्नान पर्व

चित्र
महाकुंभ  2025 :  पौष पूर्णिमा स्नान पर्व महाकुंभ  2025 :-   पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रयागराज की पुण्य भूमि पर महाकुंभ का दिव्य आरंभ हो चुका है। यह अद्वितीय आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है, जो विश्वभर में भारत की अद्वितीय पहचान को उजागर करता है। महाकुंभ मेला, भारतीय परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जो विश्व स्तर पर लोगों के सबसे बड़े शांतिपूर्ण समागम के रूप में प्रसिद्ध है। यह त्यौहार दिव्य और आध्यात्मिक मुक्ति के लिए मानव की खोज का एक प्रमाण है, जो जन्म, मृत्यु और पुनर्जन्म के निरंतर चक्र से मुक्ति में विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। यह समागम लाखों भक्तों को गंगा , यमुना और रहस्यमयी सरस्वती के पवित्र जल में डुबकी लगाने का अवसर देता है , जो आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है और जैसा कि माना जाता है, मोक्ष या मुक्ति प्राप्त करने का मार्ग है। यह महाकुंभ आपके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का संचार करे। यह पावन संगम केवल नदियों का ही नहीं, बल्कि दिलों और भावनाओं का मिलन है, जो मानवता को एकता और प्रेम का संदेश देता है। आइए, इस पवित...

संसद के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

चित्र
संसद के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात युवक की आरएमएल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बीती रात अस्पताल के डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि 25 दिसंबर को दोपहर के वक्त बागपत के रहने वाले जितेंद्र ने अपने आप को आग के हवाले कर लिया था. इस घटना में पीड़ित युवक 95 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया था.   युवक द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने की इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने 25 दिसंबर को बताया था कि यूपी के बागपत निवासी युवक जितेंद्र ने रेल भवन के गोल चक्कर पर खुद को आग लगा ली. लोकल पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ आम लोगों की सहायता से तत्काल आग बुझा दी. उसके बाद गंभीर रूप से आग में झुलसे युवक को आरएमएल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.   दिल्ली पुलिस ने उस दिन आशंका जाहिर की थी कि संभवत: पीड़ित की यूपी में किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. पुलिस शख्स को अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद घटनास्थल का जायजा किया और सैंपल भी जुटाए थे.  दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिक...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: