पुलिसकर्मी साथियों के उत्पीड़न से तंग आकर सिपाही ने की आत्म हत्या, सुसाइड नोट बरामद

पुलिसकर्मी साथियों के उत्पीड़न से तंग आकर सिपाही ने की आत्म हत्या, सुसाइड नोट बरामद 

मृतक सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें कुछ लोगों के नाम मेंशन करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए बताया है. पुलिस के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. उन्होंने बताया मृतक सिपाही को उकसाने के मामले में दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड के ऊपर आरोप है. पुलिस के द्वारा इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है. जल्दी इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही को अमल में लेकर आया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, मृतक सिपाही 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था. वह अमरोहा जिले का रहने वाला था और मुरादाबाद में उसकी तैनाती थी. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मृतक सिपाही की पहचान अमरोहा जिले के राजपुर अटरेना गांव के रूप में हुई है. सिपाही अमित मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में स्थित एक किराए के मकान में रहता था. अमित ने उसी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. उसमे डीजल चोरी के विवाद का जिक्र है. वहीं तीन पुलिसकर्मियों के नाम भी लिखे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दी गई है. मामले की जांच की जा रही है

मृतक अमित कुमार की पत्नी संतोष और दो बेटे ऋषभ और अंकुश अमरोहा की गजरौला में रहते हैं. घटना के मुताबिक, 16 मार्च की सुबह अमित ने रस्सी से फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली. मकान मालिक ने किसी काम से अमित को फोन किया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया, जिसके बाद दरवाजा खटखटाया गया. अंदर से कोई जवाब नहीं आया, फिर खिड़की से देखा तो मृतक का शव फंदे पर लटका हुआ था।  

पुलिसकर्मी की मौत के मामले में सुसाइड नोट भी आया है, जिसमें मृतक सिपाही ने पुलिस अधिकारी को संबोधित करते हुए सुसाइड नोट लिखा है. अमित ने लिखा है, ‘मेरे ऊपर गलत आरोप लगाया गया है. मैंने डीजल नहीं चुराया है. मुझे तो पुलिस कर्मी और होमगार्ड के द्वारा परेशान किया जा रहा है. जिसकी वजह से आत्महत्या कर रहा हूं.’ उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है, ‘मेरे साथी हेड कांस्टेबल शमीम, कांस्टेबल ग्यास और होमगार्ड भानु प्रताप के द्वारा परेशान किया जा रहा है. मैं इनकी वजह से सुसाइड कर रहा हूं.’

इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मझोला थाना इलाके में निवास कर रहे कांस्टेबल जो कटघर थाना इलाके में यूपी 112 की गाड़ी पर तैनात था, उनके द्वारा कल सुसाइड किया गया है. पुलिसकर्मी के सुसाइड की जानकारी मिलते ही तत्काल ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा