तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार,पति ने पुलिस से लगाई वापस लाने की गुहार

तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार,पति ने पुलिस से लगाई वापस लाने की गुहार

उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश (बलिया):-  मेरठ के सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी मामले ने देशभर को दहला दिया है‌। इस मामले के बाद अब बेवफा पत्नियों के कई किस्से सामने आ रहे हैं। हालांकि पति को मारकर रास्ते से हटाने से ज्यादा अच्छा है कि रास्ता अलग कर लिया जाए। 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला को अपने पति के दोस्त से प्यार हो गया। कुछ समय तक दोनों ने अपना रिश्ता छिपाया,लेकिन जब राज खुल गया तो दोनों भाग गए। महिला का पति अपने बच्चों के साथ थाने के चक्कर काटता फिर रहा है,उसकी सिर्फ एक ही गुहार है कि उसके बच्चे की मां खोजकर ला दो।

आपको बता दें कि जिले के चितबड़ा गांव के मानपुर पिपरा खुर्द गांव के रहने वाले सत्येंद्र साहनी की शादी 12 साल पहले गाजीपुर जिले के नसरतपुर की एक युवती से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिसमें से 2 बेटे और एक बेटी है। सत्येंद्र अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था, सत्येंद्र की पत्नी भी उसके साथ रहती थी।

वहीं उसकी मुलाकात देवरिया के एक युवक से हुई। वह भी सत्येंद्र के साथ ही काम करता था। कुछ दिन पहले सत्येंद्र अपने बच्चों और पत्नी को लेकर गांव आया था। तभी उसके साथ काम करने वाले देवरिया का युवक सत्येंद्र की पत्नी को ले कर फरार हो गया। महिला अपने प्रेमी के साथ भागते हुए घर से नगदी और जेवर के साथ सिर्फ अपना एक ही बच्चा साथ ले गई। ये बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

सत्येंद्र साहनी ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साहनी सिर्फ पुलिस से अपने बच्चों की मां लौटाने की गुहार लगा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है ताकि महिला को ढूंढा जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला